विडियो कि सूची
शीर्षक / नाम दर्ज करे
प्रकाशित तिथि शीर्षक विवरण थंबनेल दृश्य दर्शक डाउनलोड देखे
07-10-2014   फल मक्खी का नियंत्रण

फल मक्खी फसलों के लिए अत्यंत हानिकारक कीट है | आइये इस विडियो के माद्यम से जानते हैं फल मक्खी के नियंत्रण के उपाए |

       
06-10-2014   जेविक कीटनाशक बनाने की विधियाँ

देसी कीटनाशक बनाकर किसान काम लागत में अधिक कीट-नियंत्रण कर सकते हैं | इतना ही नहीं बल्कि इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होता |

       
06-10-2014   नीम द्वारा कीटनाशक बनाने की विधि

नीम यूँ तो मनुष्य के काफी काम का वृक्ष है लेकिन यदि इसके बीज का उपयोग कीटनाशक बनाने में किया जाये तो ये किसान के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है | आइये इस वीडियो में जानते हैं नीम द्वारा कीटनाशक बनाने की विधि के विषय में |

       
06-10-2014   सूक्ष्म तत्वों की कमी एवं इसके उपाय

सब्जियों की फसल मृदा से पोषक तत्वों को ग्र्हन कर लेती हैं, जिसके परिणामस्वरूप मृदा में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं | पौधों के संपूर्ण विकास के लिए 16 प्रकार के पोषक तत्व अवश्यक हैं| इनमें से कुछ सूक्ष्म तत्व जेसे आयरन, जिंक, बोरान, मेंगेनीस,मोलिब्देनम,कॉपर और क्लोरीन हालांकि बहुत कम मात्रा में ज़रूरी हैं, लेकिन पौधों के विकास के लिए इनका महत्व प्रमुख तत्वों की तुलना में कम नही है |

       
01-10-2014   दीमक का नियंत्रण

फसलों में हर साल दीमक द्वारा नुकसान पहुँचता है| इस विडियो के माध्यम से जानते हैं दीमक के नियंत्रण के विभिन्न उपाय |

       
01-10-2014   फसलों की कटाई/तुड़ाई एवं ब्रान्डिंग और विपणन

सब्जियाँ एक ऐसी कृषि उपज है जिन्हें कटाई के बाद जल्दी खराब होने या सड़ने का ख़तरा रहता है| उचित प्रबंधन द्वारा इन समस्याओं को कम कर, किसान 30 से 40 प्रतिशत तक अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं |

       
01-10-2014   बोर्डो मिश्रण

बोर्डो मिश्रण का उपयोग एवं इसे बनाने के विधि | इस मिश्रण का उचित प्रयोग फसलों के लिए काफी लाभकारी होता है |

       
31-05-2014   सफ़ेद लट का समन्वित नियंत्रण

आइये किसान मित्रो इस् विडियो के माध्यम से हम आपको सफ़ेद लट का समन्वित नियंत्रण के विषय में जानकारी देते हैं |

       
29-04-2014   फूल गोभी (भंडारण व विपणन )

आइये किसान मित्रो इस् विडियो के माध्यम से हम आपको फूल गोभी के भंडारण व विपणन के विषय में जानकारी देते हैं

       
26-04-2014   नर्सरी में सब्जियों की पौध तैयार करना

सब्जियों की खेती के लिए पौधशाला या नर्सरी में पौध तैयार करना एक कला है। इसे अच्छी तरह से तैयार करने के लिए तकनीकी जानकारी का होना आवश्यक है। सब्जियों की नर्सरी को मौसम और बेमौसम की दशा में सफलतापूर्व तैयार करने के लिए वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर किसान अच्छी खेती कर सकते हैं।

       
09-04-2014   गोभी का भंडारण व विपणन

आइये किसान मित्रो इस् विडियो के माध्यम से हम आपको पत्ता गोभी के भंडारण व विपणन के विषय में जानकारी देते हैं

       
09-04-2014   बैगन का भंडारण व विपणन

आइये किसान मित्रो इस् विडियो के माध्यम से हम आपको बैगन के भंडारण व विपणन के विषय में जानकारी देते हैं

       
09-04-2014   यांत्रिकी कीट नियंत्रण

भौतिक साधनों का उपयोग कर कीटों का प्रबंधन व नियंत्रण करना यांत्रिकी कीट नियंत्रण केह्लाता है! आएये इस विडियो के यांत्रिकी कीट नियंत्रण की कुछ तकनीकों को समझते हैं

       
05-04-2014   फड़का या टिड्डा का जीवन चक्र एवं नियंत्रण |

फड़का या टिड्डा खरीफ फसलों का एक अत्यंत हानिकारक कीट है, इस कीट से फसलों को काफी नुकसान होने के सम्भावनाये रहती हैं | इस वीडियो में हम इस कीट के नियंत्रण के उपाय बताने जा रहै हैं |

       
19-03-2014   कीटनाशकों का सुरक्षित प्रयोग-2

कीटनाशकों के खरीदारी परिवहन, भंडारण हैंडलिंग और निपटान के दौरान विशेष सावधानियों रखनी चाहिए! आइये इस विडियो के माध्यम से कृषि रसायनों की खरीदारी परिवहन व भण्डारण के समय ध्यान रखने योग्य आवश्यक बातों को जानते हैं!

       
10-03-2014   कीटनाशकों का सुरक्षित प्रयोग -1

कीटनाशक -कीट और मनुष्य दोनों के लिये विषैले होते हैं! हालांकि यदि सही सावधानियां रखी जायें तो मनुष्य और गैर लक्ष्य प्रजातियों को कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है! जब कीटनाशक लंबे समय के लिए त्वचा के संपर्क में रेह्ते हैं या जानबूझकर या गलती से इन्हें निगल लिया जाता है ,तब कीटनाशकों का प्रतिकूल प्रभाव होता है! कीटनाशकों के कण छिड़काव के दौरान हवा के साथ साँस लेते वक्त शरीर के अंदर चले जाते हैं! इसके अतिरिक्त पीने के पानी, भोजन या मिट्टी के प्रदूषण से भी कीटनाशकों के कण शरीर के भीतर पहुंच कर नुक्सान पहुंचाते हैं!

       
21-02-2014   ग्रीन हाऊस

कम लाग्त में ग्रीन हाऊस बनाने की विधि किसान भाईयों ये तो सभी जानते हैं कि ग्रीन हाऊस के जरिये फसल को अनुकूल वातवरण उत्पन्न कर बेमौसमी तथा उच्च गुंणवत्ता की सब्जियॉ उगाई जा साकती हैं !

       
21-02-2014   जैवीक कीटनाशको का प्रयोग (भाग 1)

प्रकृति मे विभिन्न कीटों को अपना आहार बनाने वाले जीव मौजूद हैं| इसके अतिरिक्त अनेकों प्रकार के फफूंद, विषाणु (वायरस) एवं जीवाणु (बैक्टेरिया) कीटों को रोग ग्रसित कर उन्हें नष्ट करते हैं| इनमें से कुछ जीवों को जैवीक किटषालाओं में बहुगूनित कर फसलों पर छोड़ा जा सकता है| -----HA NPV(न्यूक्लियर पोलयहेडरोसीस वाइरस) का छिड़काव:

       
21-02-2014    जैवीक कीटनाशको का प्रयोग (भाग 2)

प्रकृति मे विभिन्न कीटों को अपना आहार बनाने वाले जीव मौजूद हैं| इसके अतिरिक्त अनेकों प्रकार के फफूंद, विषाणु (वायरस) एवं जीवाणु (बैक्टेरिया) कीटों को रोग ग्रसित कर उन्हें नष्ट करते हैं| इनमें से कुछ जीवों को जैवीक किटषालाओं में बहुगूनित कर फसलों पर छोड़ा जा सकता है| ----नीम आधारित कीट्नाशक: ----जाल फसल उगाना: ----ट्राइको कार्ड :

       
21-02-2014   जैवीक कीटनाशको का प्रयोग (भाग 3)

प्रकृति मे विभिन्न कीटों को अपना आहार बनाने वाले जीव मौजूद हैं| इसके अतिरिक्त अनेकों प्रकार के फफूंद, विषाणु (वायरस) एवं जीवाणु (बैक्टेरिया) कीटों को रोग ग्रसित कर उन्हें नष्ट करते हैं| इनमें से कुछ जीवों को जैवीक किटषालाओं में बहुगूनित कर फसलों पर छोड़ा जा सकता है| ---ट्राइकोडर्मा: ट्राइकोडर्मा नमक फफूंद से जड़-गलन, उखड़ा, तना-गलन आदि फफूंद जनित रोगो से फसलों को बचाया जा सकता है| यह फफूंद मृदा में अपनी संख्या में वृधि कर लेती है व रोग पैदा करने वाली हानिकारक फफूंद को नष्ट कर देती है|

       
21-02-2014   प्लास्टिक मल्चिंग

मल्चिंग एक एसी प्रक्रिया है जिसेमें मिट्टी को जैविक सामग्री या प्लास्टिक द्वारा ढक दिया जाता है |! यह विधि मृदा में उचित तापमान एवं नमी बनाए रखती है एवं मृदा संरक्षण के साथ ही पौधों की उत्पादकता को बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध होती है! ये विधि खर पतवार की बढ़त को रोकने में भी मदद करती है | यही नहीं मल्चिंग करने से बीज अंकुरण जल्दी होता है व मृदा से होने वाली बिमरियों का प्रकोप कम हो है! --प्लास्टिक द्वारा की गयी मलचिंग को प्लास्टिक मलचिंग कहते हैं |

       
30-12-2013   वार्मी कॉंपोस्ट तैयार करने की विधि

वार्मी कॉंपोस्ट पोषक तत्वों का एक अछा स्त्रोत है जो पौधों के विकास के लिए अनिवार्य हैं| वार्मी कॉंपोस्ट पौधों की वृधि मे बहुत सहायक सिद्ध होता है| वार्मी कॉंपोस्ट के प्रयोग से मिट्टी का कटाव रोका जा सकता है एवं इससे मृदा स्वास्थ भी सही रहती है| आईए इसे बनाने के विस्तृत विधि को समझे:

       
03-12-2013   पोषक तत्व प्रबंधन

जिस प्रकार हमें जीवित रहने के लिये भोजन आवश्यक है उसी प्रकार पौधौ को जीवित रेहने के लिये पोषक तत्वों जैसे कि(नाइट्रोजन, फोस्फोरस, फोस्फेट) की ज़रुरत होती है! उचित पोषक तत्व देने के तीन चीज़ बहुत ही मह्त्पूरण है जैसे कि: 1. उर्वरक की मात्रा 2. उर्वरक प्रयोग करने का समय 3. उर्वरक प्रयोग करने की विधि

       
03-12-2013   जीरो एनर्जी कूल चैम्बर

जीरो एनर्जी कूल चैम्बर सब्जियों को कुछ दिनों तक ताज़ा रखने की एक सस्ती एव सरल तकनीक है!जीरो एनर्जी कूल चैम्बर का निर्माण ईंट, रेत, बाँस, खस-खस, या चटाई जैसी सामग्री के साथ आसानी से किया जा सकता है | यह कक्ष बाहर के तापमान की तुलना में 10 से 15 डीग्री सेल्सीयस तक तापमान को ठंडा बनाए रखता है |

       
09-10-2013   नाडेब विधि

तेज़ी से खाद बनाने की एक संशोधित विधि को एनेडीईपी कहा जाता है| शुष्क परिस्थितियों मे जैवीक खाद एक बड़ी भूमिका निभाते हैं, वे संतुलित पोषक तत्वो की आपूर्ति के साथ नमी की पर्याप्त मात्रा भी बनाए रखते हैं|

       
10-09-2013   बीज उपचारन विधि।

इस विडियो में तरह- तरह की सब्ब्जियों जैसे की मिर्च , टमाटर, बैगुन और कद्दुवर्गीय के बीज उपचारन विधि को दर्शाया गया है|

       
06-09-2013   अंकुरण परिकश्रण

इस विडियो में बीज अंकुरण परिक्षण में रखे जाने वाली सावधानियॉ एंव विधि के बारे में बताया गया है|

       
06-09-2013   कतार मे बुवाई।

इस विडियो में तरह- तरह की सब्ब्जियों जैसे की मिर्च , टमाटर, बैगुन और कद्दुवर्गीय की कतार विधि से बुवाई को दर्शाया गया है!

       
06-09-2013   मृदा परीक्षण ।

इस विडियो में मृदा परीक्षण‌ की उपयोगीता एंव मृदा परीक्षण‌ करते समय रखे जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है!

       
12-07-2013   पौध संरक्षण |

मटर पौध संरक्षण- I

       

1 से 30 के 38
 1  2    Next>>